डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

सुपरसोनिक स्टेल्थ लड़ाकू ड्रोन विकसित करेगा भारत: रक्षा उद्योग के सूत्र

© AP Photo / Bikas DasThe Indian army's drone contingent take part during the rehearsal of the ceremonial parade, ahead of Republic Day, in Kolkata, India, Saturday, Jan. 24, 2026.
The Indian army's drone contingent take part during the rehearsal of the ceremonial parade, ahead of Republic Day, in Kolkata, India, Saturday, Jan. 24, 2026. - Sputnik भारत, 1920, 24.07.2026
सब्सक्राइब करें
भारतीय वायुसेना भविष्य के युद्धों के लिए खुद को तैयार कर रही है। रक्षा उद्योग के सूत्रों से Sputnik को मिली जानकारी के अनुसार वायुसेना ऊंचाई पर 24 घंटे से ज्यादा समय तक उड़ने की क्षमता वाले बड़े ड्रोनों के साथ-साथ ऐसे सुपरसोनिक स्टेल्थ ड्रोन बनाने की तैयारी में है जो 4000 किग्रा भार के अस्त्र ले जा सके। 
रक्षा उद्योग के सूत्रों ने जानकारी दी है कि वायुसेना के भविष्य के मुख्य अस्त्र ये ड्रोन सुपरसोनिक होने के साथ-साथ रडार पर अदृश्य होंगे और 15 किमी (लगभग 45000 फीट) तक की ऊंचाई तक उड़ान भर सकेंगे।

ये हवा से हवा या हवा से ज़मीन पर आक्रमण करने के लिए 4000 किलोग्राम तक भार के अस्त्र ले जा सकेंगे। ये आसमान में तेज़ गति से अपनी दिशा बदलने में सक्षम होंगे। इनमें हवा में ही ईंधन भरा जा सकेगा और यह अपने नियंत्रण केंद्र से 300 किमी तक की दूरी पर काम कर सकेंगे। ये इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के लिए भी पूरी तरह तैयार होंगे।

भारत इनका प्रयोग भविष्य में किसी लड़ाकू जेट के सहायक के रूप में भी करने की परियोजना पर काम कर रहा है।
वायुसेना Medium Altitude Long Endurance (MALE) ड्रोन बनाने की तैयारी में है जिसे स्वदेशी रक्षा उद्योग की सहायता से बनाया जाएगा। ये ड्रोन निगरानी और चौकसी, किसी गतिमान लक्ष्य का पीछा करने, तोपखाने को निशाना लगाने में सहायता करने, सुरक्षा, युद्ध के दौरान खोज और बचाव, समुद्रों में गश्त लगाने जैसे हर तरह के अभियानों में प्रयोग किया जाएगा।
यह ड्रोन 30000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर 24 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भर सकेगा। इसमें रडार, ऑप्टिकल और इंफ्रारेड उपकरणों के अतिरिक्त अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होंगे।
Indian Navy Day Celebration - Sputnik भारत, 1920, 22.07.2026
डिफेंस
भारतीय नौसेना को मिला शत्रु सबमरीन का नया शिकारी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала