डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

भारतीय नौसेना को 195 और जहाजों की मंजूरी मिली: नौसेना उप प्रमुख

© AP Photo / Saurabh Dasndian aircraft carrier Vikramaditya is photographed in the foreground during the final rehearsal of International Fleet review in Vishakapatnam, India, Thursday, Feb. 4, 2016.
ndian aircraft carrier Vikramaditya is photographed in the foreground during the final rehearsal of International Fleet review in Vishakapatnam, India, Thursday, Feb. 4, 2016.  - Sputnik भारत, 1920, 21.05.2026
सब्सक्राइब करें
भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल संजय वत्स्यायन के अनुसार, अगले तीन से चार वर्षों में 45 बिल्कुल नए जहाज़ आने वाले हैं। ये सभी जहाज़ भारत में ही बनाए जा रहे हैं, जिससे समुद्र में भारत की उपस्थिति पहले से कहीं अधिक मज़बूत हो जाएगी।
भविष्य के कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए वाइस एडमिरल वात्स्यान ने कहा, भारतीय नौसेना को 195 और जहाज़ों के लिए भी मंज़ूरी मिल गई है जिनमें छह पनडुब्बियाँ और 120 तेज गति की गश्ती नावें भी सम्मिलित हैं।

उन्होंने कहा, "भारतीय नौसेना द्वारा आवश्यक क्षमताओं के साथ समय पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद देने के लिए संपूर्ण रक्षा निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है।"

गौरतलब है कि वर्तमान भूराजनीतिक स्थिति को देखते हुए वर्ष 2030 तक, भारतीय नौसेना अपने बेड़े की मौजूदा संख्या को लगभग 130 जहाज़ों से बढ़ाकर कम से कम 155 से 160 तक करना चाहती है। अगले पाँच वर्षों में, नौसेना का अनुमान है कि वह बढ़कर 200 जहाज़ों वाली एक समुद्री शक्ति बन जाएगी।
INS Taragiri - Sputnik भारत, 1920, 03.04.2026
डिफेंस
भारतीय नौसेना को मिली फ्रिगेट और न्यूक्लियर सबमरीन की शक्ति
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала