डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

भारत के मेघालय में 'प्रगति 2026' सैन्य अभ्यास जारी, 13 देशों की सेनाएं ले रहीं हिस्सा

© PhotoThe 'Pragati 2026' military exercise is underway in Meghalaya, India, with armies from 13 countries participating.
The 'Pragati 2026' military exercise is underway in Meghalaya, India, with armies from 13 countries participating. - Sputnik भारत, 1920, 25.05.2026
सब्सक्राइब करें
भारत के मेघालय स्थित उमरोई में 20 मई से शुरू हुआ बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास प्रगति 2026 जारी है। इस सैन्य अभ्यास में 12 मित्र देशों के 400 से अधिक सैन्यकर्मी भाग ले रहे हैं।
इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त प्रशिक्षण और सैन्य अनुभवों के आदान-प्रदान के माध्यम से क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और आपसी सहयोग को मजबूत करना है।

बीते तीन दिनों में, मिश्रित टीमों ने अर्ध-पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों में कठिन प्रशिक्षण लिया है। इसमें पर्वतारोहण कौशल (रॉक क्राफ्ट), घात लगाने, हेलीकॉप्टर से रस्सी के सहारे उतरने (स्लिदरिंग), जंगली रास्तों पर फायरिंग अभ्यास और अपहृत बस से बंधकों को छुड़ाने (बस इंटरवेंशन) जैसे कई जटिल अभियान शामिल रहे।

इसके साथ ही सैनिकों के बीच ऑपरेशनल दक्षता, आत्मविश्वास और पेशेवर समझ को बढ़ाने के लिए स्नाइपर और AK-203 फायरिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
Multilateral military exercise PRAGATI 2026 - Sputnik भारत, 1920, 20.05.2026
डिफेंस
मेघालय के उमरोई में बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास PRAGATI 2026 शुरू
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала