भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारतीय राइडर्स का बड़ा मिशन: मास्को से व्लादिवोस्तोक तक का मोटरसाइकिल अभियान शुरू

© Moscow City Tourism CommitteeIndian motorcycle expedition "Moscow – Vladivostok"
Indian motorcycle expedition Moscow – Vladivostok - Sputnik भारत, 1920, 03.07.2026
सब्सक्राइब करें
भारतीय मोटरसाइकिल सवारों के एक दल ने शुक्रवार सुबह मास्को के प्रसिद्ध "ज़र्यादये" पार्क से व्लादिवोस्तोक तक के लिए भारतीय मोटरसाइकिल अभियान की शुरुआत की।
Sputnik संवाददाता के अनुसार, इस अभियान में शामिल भारतीय राइडर्स की योजना 25 दिनों में अपना सफर पूरा करने की है। इस दौरान वे रूसी शहरों कज़ान और नोवोसिबिर्स्क में रुकते हुए मंगोलिया भी जाएंगे।
इस अभियान में शामिल पूरे दल में 17 लोग शामिल हैं जिनमें 20 से 60 साल तक के भारतीय मोटरसाइकिल चालक शामिल हैं।

इस अभियान के आयोजकों में से एक, मनोज केश्वर ने Sputnik को बताया, "मैं जर्नीज़ बाय विक्टोरियाज़ नाम की एक ट्रैवल कंपनी चलाता हूं, और हमारा लक्ष्य मोटरसाइकिल और ऑफ-रोड गाड़ियों पर दुनिया घूमना है। रूस का एक हिस्सा जहां बहुत कम लोग जाते हैं, वह है ट्रांस-साइबेरियन हाईवे। हम मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग के अलावा दूसरी जगह भी देखना चाहते थे, इसलिए हमने मध्य रूस के बाहर एक महीना बिताने का फैसला किया। हम साइबेरिया, मंगोलिया और रूस के दूसरे हिस्सों से गुज़रेंगे, और व्लादिवोस्तोक में अपना अभियान खत्म करेंगे।"

इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग देशों और संस्कृति के लोगों को एक साथ लाने के लिए ऐसे अभियानों की अहमियत पर भी ज़ोर दिया।
वहीं अभियान में हिस्सा लेने वाले विजय आनंदी ने बताया कि यह रास्ता काफी मुश्किल है, लेकिन उन्होंने पहले भी ऐसी ही यात्रा पूरी की हैं, जो केपटाउन से काहिरा तक थी।
विजय आनंदी ने कहा, "मुझे लगता है कि यह रास्ता थोड़ा आसान हो सकता है। रूस की सड़कें अफ्रीका से काफी बेहतर हैं। लेकिन मौसम का भी घटक है, इसलिए हमने सफर को और आरामदायक बनाने के लिए गर्मी का मौसम चुना।"
Ingots of 99.99 percent pure gold are placed in a workroom at Krastsvetmet precious metals plant, in Krasnoyarsk, Russia. - Sputnik भारत, 1920, 01.07.2026
भारत-रूस संबंध
भारत ने रूसी सोने का आयात लगभग दोगुना किया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала